फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मदनटूसी गांव के ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर, प्रदर्शन

मदनटूसी गांव के ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर, प्रदर्शन

Thu, 04 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मदनटूसी गांव के ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर, प्रदर्शन
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के मदनटूसी गांव के लोगों ने बुधवार को एसपी दफ्तर का घेराव किया। सभी ने बछरावां पुलिस पर एक परिवार को फर्जी तरीके से परेशान किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



मदनटूसी गांव निवासी रामसुमेर सिंह गांव के ही रामकिशुन, रामकिशोर, केशव, दयावती, श्रवण कुमार, कलावती, शकुंतला, केतकी प्रभा, सोनी सिंह, संतोष कुमारी, मालती देवी एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामसुमेर ने बताया कि गांव के रहने वाले राम सिंह की 31 मार्च को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।


बावजूद इसके बछरावां पुलिस उसके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दे रही है। न्याय दिलाया जाए, वरना धरना शुरू किया जाएगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस जानबूझकर प्रकरण में दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed