{"_id":"5c8fe555bdec22141c6e61c8","slug":"61552934229-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी संसाधनों से वोटरों को बूथ तक पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी संसाधनों से वोटरों को बूथ तक पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी संसाधनों से वोटरों को पोलिंग बूथ पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
रायबरेली। लोकसभा चुनाव और होली के मद्देनजर डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को सलोन कोतवाली और नसीराबाद थाने में बैठक की।
सलोन कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में डीएम-एसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर निजी संसाधनों से वोटरों को गाड़ी में भरकर कोई वोट डलवाने के लिए बूथ स्थल ले जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर न होने पाए। डीएम ने कहा कि होली मिल-जुलकर मनाएं।
सलोन कोतवाली में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि इस वर्ष होली का त्योहार परंपरागत ढंग से 20 व 21 मार्च को है। उन्होंने कहा कि पर्व को प्यार भावनाओं के साथ मनाएं, जिससे कि देश और प्रदेश में अच्छा संदेश जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति 50 हजार या इससे अधिक रकम लेकर साथ चलता है तो नकदी का ब्योरा और कागजात साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि सभी लोग आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
होली में उपद्रव की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय, अधिशाषी अधिकारी लालजी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अशफाक चौधरी, सुधीर रस्तोगी, चंद्रशेखर मौजूद रहे।
नसीराबाद थाने में आयोजित बैठक में डीएम-एसपी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएं। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ धीरेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीसा बानो, अभय सिंह, चैतन्य सिंह, कमलापति त्रिपाठी, मो. ददन मौजूद रहे।