फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सिटीकार्ट व मेगामार्ट समेत आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस

सिटीकार्ट व मेगामार्ट समेत आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिटीकार्ट व मेगामार्ट समेत आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस
रायबरेली। शहर में बिना अनुमति सरकारी जमीनों पर होर्डिंग लगवाने पर जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन



सिटीकार्ट, मेगामार्ट, ट्रेंड्स समेत आठ प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी कर प्रतिष्ठानों की बेदखली की चेतावनी दी है। प्रशासन के गंभीर होने के बाद अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगाने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति प्रचार सामग्री न लगानेे के आदेश हैं। इसके लिए बाकायदा अधिनियम बना हुआ है, लेकिन अधिनियम को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से होर्डिंग लगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को अभियान चलाकर अवैध रूप से आठ होर्डिंग को लगवाने वालों को नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन के गंभीर होने के बाद संचालकों में हड़कंप मच गया है।



इन प्रतिष्ठानों के संचालकों पर कसा गया शिकंजा
डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित सिटी कार्ट, कैनाल रोड स्थित मेगा शॉप, कचहरी रोड स्थित वी मार्ट, कोलकाता मार्ट, ट्रेडर्स आबिद प्लाजा डिग्री कॉलेज चौराहा के प्रबंधक को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगवाने पर नोटिस दिया है। दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज जवाहर विहार, अपराइट कंप्यूटर इंस्ट्रीट्यूट, द ग्लोबल इंस्टीट्यूट के प्रबंधकों को भी नोटिस देकर दो फरवरी तक जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed