{"_id":"5b96b23b867a557f6917ebe1","slug":"61536602683-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी के साथ लगेगा वॉयस रिकार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी के साथ लगेगा वॉयस रिकार्डर
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में इस बार सीसीटीवी कैमरे की नजर के साथ ही वॉयस रिकार्डिंग भी होगी। बीते साल कराई गई बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगने से काफी हद तक नकल पर अंकुश तो लगा, लेकिन बोल कर नकल कराए जाने की शिकायतें भी मिली थीं। इसीलिए सभी माध्यमिक विद्यालयों से आधारभूत सूचनाओं में सीसीटीवी और वॉयस रिकार्डिंग के बारे में भी जानकारी मांगी जा रही है। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण यूपी बोर्ड ही करेगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में सोमवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू कराना संभावित है। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 16 दिन में ही समाप्त हो जाएंगी। इसलिए सभी विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बेहतर बनाए रखा जाए और समय से पाठ्यक्रम पूरे करा लिए जाएं।
बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं समय से और सही भेजी जाएं, ताकि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा सके। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा करानी है, जिसके लिए विभागीय अफसर और जिम्मेदार लोग पुख्ता तैयारी करें।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी के लिए सीसीटीवी के साथ ही वॉयस रिकार्ड भी लगेंगे, ताकि नकल कराने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में डिप्टी सीएम ने जो भी दिशा-निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन कराया जाएगा। विद्यालयों के संबंध में सभी आधारभूत सूचनाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।