फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, अलर्ट

हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, अलर्ट

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, अलर्ट
हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, अलर्ट
विज्ञापन



रायबरेली। बारिश शुरू होने के साथ ही गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार शाम गंगा का जलस्तर 96.200 मीटर नापा गया। दो दिन से गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है।


चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 99.360 मीटर है। जलस्तर अभी इससे काफी कम है मगर लोगों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तहसील प्रशासन ने लेखपालों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन



बारिश और गंगा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। कटरी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि जलमग्न होने लगी है, वहीं दूसरी ओर कटरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से गंगा तट के तमाम घाट जलमग्न हो गए हैं। कटरी क्षेत्र के अंबाह, बबुरा छपरा, ताल, चकमलिक, जवाहर नगर, मोहद्दीनपुर, पूरे रेवती सिंह के साथ ही दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ के खतरे से सहमे हैं।


गांव के साजन यादव, रामकुमार, श्रीकृष्ण, रामअवतार, अशोक सिंह, हरकिशन आदि ने बताया कि, प्रतिवर्ष गंगा की बाढ़ से कटरी क्षेत्र की हजारों बीघे फसल नष्ट हो जाती है, लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन मुआवजा के नाम पर कुछ नहीं करता है।



उपजिलाधिकारी डलमऊ जीतलाल सैनी ने बताया कि, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी तहसील क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed