{"_id":"5a395f054f1c1b8d698c2a29","slug":"61513709317-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसवारा क्लब की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसवारा क्लब की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवोकेट कप पर आईएमए का कब्जा
रायबरेली। बैसवारा क्लब सिविल कोर्ट के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के एडवोकेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आईएमए ने जीत हासिल करके कप पर कब्जा कर लिया। आईएमए ने 30 रनों से यूथ एडवोकेट एकादश को करारी शिकस्त दी।
अपर जिला जज अचल नरायन सकलानी और सिविल जज जूनियर डिवीजन डलमऊ सुरेश कुमार दुबे ने खिलाड़ियोें से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। पहले टॉस जीतकर आईएमए ने बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। खिलाड़ी डॉ. संजीत ने 46, डॉ. आशीष पांडेय ने 24 व डॉ. प्रसून ने 23 रन बनाए। जवाब में उतरी यूथ एडवोकेट एकादश की पूरी टीम 103 रनों पर ही सिमट गई। खिलाड़ी देवेश, सुएश ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। डॉ. अजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बैसवारा क्लब के अध्यक्ष रामानुज शर्मा, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अंपायरिंग देवेंद्र सिंह चौहान, सुनील सिंह व आंखों देखा हाल रविंद्र श्रीवास्तव, मो. असद ने सुनाया।