फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वादा पूरा करते हुए जायस पालिकाध्यक्ष ने की सफाई

वादा पूरा करते हुए जायस पालिकाध्यक्ष ने की सफाई

Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
वादा पूरा करते हुए जायस पालिकाध्यक्ष ने की सफाई
जायस पालिकाध्यक्ष महेश ने लगाई झाड़ू
विज्ञापन

फुरसतगंज। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने गुरुवार को सफाई अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने वार्ड नंबर 11 मोहल्ला शेखाना में झाड़ू लगाई। पालिकाध्यक्ष ने सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वार्ड नंबर 11 में बाबा मखदूम शाह अशरफ की दरगाह पर माथा टेका। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने कहा था कि शुरुआत के 25 दिन वह रोजाना किसी एक वार्ड में जाकर अपने हाथों से सफाई करेंगे। इस तरह सभी 25 वार्ड की सफाई का अभियान पूरा करेंगे। इस संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने वार्ड नंबर 11 में सफाई अपने हाथों से झाड़ू लगाई। दोपहर लगभग 2 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। गेट पर प्रणाम किया और फिर अंदर प्रवेश किया। पं. राधेश्याम द्विवेदी ने विधि विधान से पूजा पाठ कराई। नगर पालिका के कार्यालय व प्रांगण में गंगाजल का छिड़काव कराया।

पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ बैठक की। कहा, सबका साथ सबका विकास तभी हो सकता है, जब आप सबका सहयोग मिलेगा। बिना किसी भेदभाव के नगर पालिका जायस को आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। पालिकाध्यक्ष ने आवश्यक दस्तावेजों पर दस्तखत कर औपचारिकता पूरी की। इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, बंसीलाल सोनकर के अलावा कई सभासद एवं पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed