फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कालाबाजारी को रोकने को 42 दुकानों पर छापेमारी

कालाबाजारी को रोकने को 42 दुकानों पर छापेमारी

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी को रोकने को 42 दुकानों पर छापेमारी
कालाबाजारी को रोकने को 42 दुकानों पर छापेमारी
विज्ञापन

रायबरेली। शासन के निर्देश पर जिले में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि विभाग की तीन टीमों ने अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में खाद की 42 दुकानों पर छापेमारी कर डीएपी व अन्य खादों के 16 नमूने सील किए। तमाम खामियां मिलने पर 9 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया है। दुकानें बंद कर भागे दुकानदारों के खाद के लाइसेंसों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश की टीम ने 17 दुकानों पर छापेमारी कर खाद के सात नमूने सील किए और छह दुकानदारों को नोटिस दिया। मेसर्स पवन खाद भंडार सुंदरगंज चौराहा डीह से डीएपी का नमूना सील किया। इसके अलावा मेसर्स मनोज खाद भंडार सुंदरगंज, मेसर्स हिंदुस्तान खाद भंडार नसीराबाद, प्रदीप खाद भंडार नसीराबाद, एग्री जंक्शन सेंटर साकेत नगर, शाद सीड स्टोर परशदेपुर, रिजवान ट्रेडर्स सलोन से खाद का एक-एक नमूना सील किया। टीम ने कृष्ण चंद्र अग्रहरि सलोन, तरुण कुमार रस्तोगी सलोन, सदाशिव मौर्या मानिकपुर रोड सलोन, निशा ट्रेडर्स भवानीपुर सलोन, हनी ट्रेडर्स सलोन, श्याम ट्रेडर्स सलोन, बाल गोविंद मेंहदीनगर, मिश्रा खाद भंडार कोडरा छतोह पर खामियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने एग्री विजनेस सेंटर महराजगंजगंज, मेसर्स केएम जैन फिरोज गांधी नगर, अमर खाद भंडार भूएमऊ, कृष्णा इंटरप्राइजेज बरगद चौराहा, अग्रहरि एजेंसी रानानगर व यादव ट्रेडर्स किलौली से खाद के एक-एक नमूने सील किए। इसके अलावा गुप्ता ट्रेडर्स किलौली, मां खाद भंडार अटौरा बुजुर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एसडीओ सोम प्रकाश गुप्ता ने लालगंज और डलमऊ तहसील क्षेत्र में खाद की सात दुकानों पर छापेमारी करके खाद के दो नमूने सील किए। एक दुकानदार को कमियां मिलने पर नोटिस दिया। जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed