फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला बीमार

स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला बीमार

Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला बीमार
स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला बीमार
विज्ञापन

रायबरेली-डलमऊ। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। डलमऊ कस्बे की रहने वाली एक महिला इसके चपेट में आ गई है, जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएमओ की ओर से भेजी गई स्वास्थ्य टीम ने महिला के परिवारीजनों को दवा खिलाई। साथ ही कस्बे में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।

नगर पंचायत डलमऊ के शंकर नगर निवासी एक व्यक्ति की 30 वर्षीय पत्नी की भाभी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में रहती है। एक सप्ताह पहले महिला भाभी के घर गई थी। यहीं पर वह बीमार हो गई। इस पर उसे कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी यहां आने पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम के डॉ. ऋषि कुमार डलमऊ कस्बा पहुंचकर पीड़ित के परिवारीजनों मुलाकात की। उन्हें दवा दी। डलमऊ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद सिंह चौहान ने एक टीम बनाकर डलमऊ कस्बे के के विभिन्न वार्डों में भेजकर स्वाइन फ्लू के एंटी लार्वा का छिड़काव कराया तथा लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण और उससे बचने के उपाय की जानकारी दी गई। यही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ के प्रभारी की ओर से विकासखंड डलमऊ सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर उन्हें स्वाइन फ्लू के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु सिंह चौहान, रामबहादुर, विश्वनाथ प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed