{"_id":"594fe9a54f1c1b364e8b48bd","slug":"61498409381-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगा रहे युवक को बेकाबू डीसीएम ने रौंदा, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगा रहे युवक को बेकाबू डीसीएम ने रौंदा, दो भाई घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में मासूम समेत चार लोगों की मौत
- गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, तोड़फोड़, पुलिस से तकरार
- लालगंज कोतवाली और भदोखर थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में रविवार को लालगंज कोतवाली और भदोखर थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं मेें मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। भदोखर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मृतक के दो सगे भाई भी घायल हो गए। हादसे से ग्रामीणों और परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने बेंच लगाकर रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग जाम कर दिया। साथ ही डीसीएम में तोड़फोड़ की। पुलिस पहुंची तो उससे भी तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम सदर और सीओ के मुआवजा दिलाने और कार्रवाई के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला।
मेजरगंज निवासी मो. कासिफ (22) पुत्र मो. कबीर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रोज दौड़ लगाता था। रविवार तड़के भी दौड़ लगा रहा था। साथ में दो सगे भाई तबरेज (24), परवेज (21) पुत्र असलम भी थे। इसी दौरान जौनपुर से रायबरेली की तरफ जा रही डीसीएम ने उसे पीछे से कुचल दिया। इससे कासिफ की मौत हो गई, जबकि तबरेज व परवेज घायल हो गए। घटना से ग्रामीण भड़क गए। सभी ने हाईवे पर बेंच रखकर जाम लगा दिया। डीसीएम को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया।
सूचना पर एसओ भदोखर आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण मुआवजा और चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर राजेश तिवारी, सीओ श्वेता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की। पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। मुआवजा और मामले में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। थानेदार का कहना है कि डीसीएम कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया, जबकि खलासी आलोक निवासी औरैया को पकड़ लिया गया है। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मुबारकपुर गांव निवासी दयाशंकर सैनी उर्फ बचानू (55) पुत्र गुरुदीन परिवारीजनों को लालगंज रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए अपने तांगे से आए थे। वह सुबह छह बजे वापस जा रहे थे। एसजेएस स्कूल के निकट सामने से आ रहे पिकअप संख्या यूपी 35 टी 3239 ने तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी दुर्घटना सुबह 8.30 बजे गांधी चौराहा के निकट हुई। जिसमें हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा गांव निवासी श्यामलाल पासवान (28) अपने पुत्र लकी (2) व बाला गांव निवासी साढू रामभजन (28) के साथ गेंगासो से दवा लेकर बाइक संख्या यूपी 33 एएन 6902 से वापस लौट रहा था। गांधी चौराहा के निकट पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 1279 ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस सीएचसी लाई। जहां डॉक्टर ने लकी व रामभजन को मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।