{"_id":"5ed151308ebc3e90a40797ec","slug":"606-migrants-from-dehradun-and-143-from-surat-raibaraily-news-lko523647218","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से 606 और सूरत से आए 143 प्रवासी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से 606 और सूरत से आए 143 प्रवासी यात्री
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार देर रात सूरत से लखनऊ तक आई श्रमिक स्पेशल को रायबरेली लाया गया, जबकि शुक्रवार को सुबह उत्तराखंड के देहरादून से प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल भी यहां पहुंची।
रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच हर प्रवासी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई, फिर उन्हें बसों से गंतव्य तक भेजा गया। सुबह 8.5 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04338 यहां पहुंची।
प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइन में खड़ा किया गया, फिर एक-एक करके सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। 24 कोच वाली इस ट्रेन से 606 यात्री यहां उतरे, जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 20 बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
रेलवे के स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को किसी भी श्रमिक स्पेशल के आने का कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन देर रात सूरत से लखनऊ तक चलाई गई श्रमिक स्पेशल को रायबरेली भेज दिया गया।
इस गाड़ी से आए महज 143 प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके घर भेजने के लिए बसें लगाई गईं। ट्रेनों के साथ ही बसों से भी प्रवासियों के आने का सिलसिला चल रहा है। इनमें महाराष्ट्र प्रांत से लोग ज्यादा आ रहे हैं।
शुक्रवार शाम 4 बजे तक 28 रोडवेज बसों से 389 प्रवासियों को रायबरेली डिपो लाया गया, जहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें विभिन्न वाहनों से गंतव्य तक भेजा गया।
रोडवेज के यातायात अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यहां आने वाले प्रवासियों में सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र के मुंबई से आई है, जबकि राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रांतों के लोग भी पहुंच रहे हैं।