फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   600 homes power supply stop

600 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना दर्ज कराने जेई और कर्मचारी कोतवाली पहुंचे तो एसओ ने उन्हें दो घंटे तक बैठाए रखा। इससे कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

 
सलोन के गोपाल मार्केट और रामा सर्विस स्टेशन के पास 250-250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे गोपाल मार्केट, राधानगर, पीएचसी चौराहा, बनिया का पुरवा, तहसील चौराहा, सब्जी मंडी समेत अन्य बाजारों व मोहल्लों में बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


गुरुवार रात सप्लाई चल ही रही थी तभी चोरों ने दोनों ट्रांसफार्मरों में लगा रेडिएटर खोल कर पूरा ऑयल निकाल लिया। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रांसफार्मर से तेल टपकते देखा तो सूचना उपकेंद्र में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आपूर्ति बंद की गई। घटना के बाद से 600 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेई अरविंद कुमार के मुताबिक घटना की सूचना देने कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल पन्नेलाल यादव उन्हें बेवहज दो घंटे तक बैठाए रहे।


इससे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों में आक्रोश है। जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर ऑयल मिलने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। कोतवाल पन्नेलाल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed