{"_id":"620bf780ba64330d425dd787","slug":"60-static-magistrate-appointed-will-take-election-tips-tomorrow-raibaraily-news-lko617985234","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त, कल लेंगे चुनावी टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त, कल लेंगे चुनावी टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए 60 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन मजिस्ट्रेटों को 17 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे। 23 फरवरी को मतदान के दिन सुबह से लेकर शाम को मतदान खत्म होने तक बूथों पर मौजूद रहना होगा।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी और सलोन में 27 फरवरी को मतदान होगा। 318 माइक्रो ऑब्जर्वर पहले ही तैनात कर दिए गए हैं।
बीती 13 फरवरी को माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर इसकी ड्यूटी लगाई जाएगी। आयोग ने पहले से बदनाम मतदान केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात करने के आदेश दिए हैं। जिले में 60 ऐसे मतदान केंद्र चुने गए हैं, जहां गड़बड़ होने की आशंका है।
विज्ञापन
इन मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए 60 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को 17 फरवरी को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण में उन्हें मतदान के दौरान दिए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।