फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   60 roadways buses will bathe people on Kartiki Purnima

कार्तिकी पूर्णिमा पर रोडवेज की 60 बसें लोगों को कराएंगी स्नान

Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
60 roadways buses will bathe people on Kartiki Purnima
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार डलमऊ जाने वालों को परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग 60 बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

शहर के साथ ही सेहंगों, तिलोई, हैदरगढ़, भोजपुर आदि स्थानों से ये बसें चलेंगी। इसके लिए डलमऊ के सराय दिलावरपुर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में सबसे बड़ा मेला लगता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है। अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर आदि जिलों के लोग डलमऊ घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण लोग परेशान होते हैं। समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
गंगा स्नान के लिए इस बार परिवहन निगम 60 बसें चलाएगा। इसके अलावा 10 बसों को रिजर्व में रखा है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी ये बसें संचालित कराई जाएंगी।
सेहंगो-बछरावां-रायबरेली होते ही बस डलमऊ पहुंचेगी। इसके अलावा तिलोई से चलने वाली बसें भी कई कस्बों से होते हुए डलमऊ पहुंचेगी। बाराबंकी के हैदरगढ़ से भी कई बसें चलेंगी। जिले के भोजपुर, परशदेपुर सहित अन्य स्थानों से भी बसों का संचालन करके लोगों को डलमऊ गंगाघाट तक पहुंचाया जाएगा।
सभी बसें डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन तक जाएंगी। यहां से गंगा स्नान के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया भी जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

कार्तिकी पूर्णिमा पर इस बार 60 बसें लगाई जाएंगी। 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। बसों का संचालन कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले से शुरू हो जाएगा।
अक्षय कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed