फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   58 thousand farmers will get harvest's damage claim

58 हजार किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का क्लेम

Fri, 08 Jan 2016 11:18 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
58 thousand farmers will get harvest's damage claim
खरीफ की फसल का नुकसान झेलने वाले अन्नदाताओं के लिए यह खबर राहत देने वाली है।  58 हजार 49 सौ किसानों को फसल नुकसान का क्लेम मिलेगा। बीमा कंपनी ने बैंकों में क्लेम का धन भेज दिया है। ऐसे में किसान बैंक जाकर फसल नुकसान का क्लेम ले सकते हैं। क्लेम मिलने से परेशान किसानों को रबी की फसल की सिंंचाई करने में मदद मिलेगी। जिले में फसल बीमा की जिम्मेदारी आईसीआईसीआई लुंबार्ड कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में खरीफ की बोवाई में किसानों ने धान की रोपाई करने के अलावा मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, तिल, मूंगफली फसलों की बोआई की थी। कृषि विभाग के मुताबिक 58 हजार 49 सौ किसानों ने फसल का बीमा कराया था। सूखे के चलते इस बार किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


फसल बर्बाद हो गई थी। नए वर्ष के पहले माह में कंपनी की ओर से 55 करोड़ 62 लाख 44 हजार रुपये किसानों को क्लेम देने के लिए मुहैया कराए गए हैं। कंपनी की ओर से संबंधित बैंकों में धन भेज दिया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों को पत्र लिखकर किसानों के खाते में धन भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी तक होगा रबी की फसल का बीमा
कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक रबी की फसल का बीमा भी किया जा रहा है। किसान 15 जनवरी तक अपनी फसल की बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने के बाद फसल नुकसान होने पर इसका क्लेम बीमा कंपनी की ओर से दिया जाएगा।


खरीफ की फसल में 58 हजार 49 सौ किसानों ने फसल का बीमा कराया था। बीमा कंपनी की ओर से क्लेम का रुपया बैंकों में भेज दिया है। संबंधित बैंकों के अधिकारियों को पत्र लिखकर किसानों के खाते में धन भेजने की बात कही गई है। बीमा कराने से फसल नुकसान होने पर किसानों को क्लेम दिलाया जाता है। रबी की फसल में भी किसान फसल का बीमा करा लें। 15 जनवरी तक ही बीमा किया जाएगा।
-सतीश पांडेय,  उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed