{"_id":"5cd1d63bbdec2207903d4d60","slug":"51557255739-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेसलेट तो किसी ने खरीदी सोने की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेसलेट तो किसी ने खरीदी सोने की अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर चमका सराफा बाजार, दो करोड़ का हुआ कारोबार
रायबरेली। जिले में मंगलवार को अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार चमका। किसी ने सोने की अंगूठी तो किसी ने ब्रेसलेट खरीदे। महिलाओं ने मंगलसूत्र, सोने की जंजीर व कड़े और पायल खरीदने में रुचि दिखाई। शहर में मंगलवार को सराफा बाजार बंद रहता है। बावजूद इसके दुकानें खुली थीं। करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन हर कोई न कोई जरूर कुछ न कुछ खरीदता है। इंदिरा नगर की रहने वाली अंजली गुप्ता ने इस मौके पर सोने की अंगूठी और छोटे मंगलसूत्र खरीदे। पुलिस लाइंस की रहने वाली ममता देवी ने मंगलसूत्र खरीदा। कहती हैं कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी खरीदना शुभ होता है।
इस दिन अक्सर कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं। दोपहर के वक्त धूप की वजह से चहल-पहल कम रही, लेकिन शाम होते ही सराफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। इसमें महिलाओं की तादाद अधिक रही। सराफा व्यवसायी पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बाद भी सराफा बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। जिले में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। आशू गुप्ता ने बताया कि साप्ताहिक बंदी की वजह से अक्षय तृतीया पर कुछ ही दुकानें खुली। महिलाओं ने ब्रेसलेट और सोने की चेन खरीदी।