{"_id":"5ca50334bdec22141231fcac","slug":"51554318132-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जलकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में जलकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाते समय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सवैया धनी गांव में बुधवार को गीता (20) अपने घर में खाना बना रही थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। बड़े भाई छेदीलाल ने बताया कि माता-पिता की मौत लगभग पांच साल पहले हो गई थी। तब से गीता हमारे साथ रहती थी।
गीता दिमागी रूप से बीमार थी। बुधवार की सुबह हम घर से बाहर किसी काम से चले गए और हमारी पत्नी भी बाहर थी। घर में अकेले गीता थी।
जब हम लोग वापस घर लौटे तो घर का नजारा देख सन्न रह गए। गीता की मौत आग में जलने से हुई। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।