{"_id":"5c6ef3a7bdec227398365e0a","slug":"51550775207-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में विरोधी हारे, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में विरोधी हारे, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सका। गुरुवार को गहमागहमी के बीच कराए गए मतदान में प्रमुख के पक्ष में 59 और विपक्ष में मात्र 25 मत ही पड़े। ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश कुमारी की कुर्सी बरकरार रहने पर समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
तीन माह क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन भारतीय व अन्य 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथपत्र देकर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।
प्रमुख की ओर से भी 57 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथपत्र दिया गया था। मात्र 59 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 120 सदस्यों का शपथपत्र आने के बाद मामले में गुरुवार को चुनाव की तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को गहमागहमी के बीच मतदान शुरू हुआ। 89 बीडीसी में 84 क्षेत्र पंचायतों ने आकर मतदान किया। बाद में मतों की गणना की गई तो अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 25 का समर्थन प्राप्त हुआ, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में 59 मत पड़े। एसडीएम डलमऊ जीत लाल सैनी ने बताया कि दो बजे तक मतदान कराने के बाद मतगणना कराई गई।
जिसमें 84 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी के पक्ष में 59 मत मिले, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मात्र 25 मत ही पड़े। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो सका। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बरकरार रहने पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।