फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तास के पते की तरह फेंटे गए नौ कोतवाल, मिलएरिया का चार्ज छिना

तास के पते की तरह फेंटे गए नौ कोतवाल, मिलएरिया का चार्ज छिना

Sat, 16 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
तास के पते की तरह फेंटे गए नौ कोतवाल, मिलएरिया का चार्ज छिना
रायबरेली। एसपी सुनील कुमार सिंह ने जिले के नौ कोतवाली प्रभारियों को तास के पत्तों की तरह फेंट दिया। मिल एरिया के कोतवाल जय प्रकाश यादव से कुर्सी छीनकर उन्हें स्वाट टीम का प्रभारी बना दिया, जबकि राजघाट चौकी के इंचार्ज रहे सुरेश कुमार सिंह को शहर के यातायात की कमान सौंप दी गई है। यातायात प्रभारी रहे अनिल कुमार सिंह को अब डीह कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन



एसपी ने जगतपुर के कोतवाल बृजमोहन का ओहदा थोड़ा ऊंचा करके उन्हें ऊंचाहार कोतवाली को प्रभारी बना दिया। महराजगंज के कोतवाल रहे धर्मेंद्र कुमार दुबे को जगतपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। सरेनी के कोतवाल राकेश कुमार सिंह को नसीराबाद और राजेश कुमार यादव को नसीराबाद से हटाकर मिल एरिया की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन



लालचंद सरोज को डीह से हटाकर महराजगंज का कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। स्वाट टीम प्रभारी रहे राकेश कुमार सिंह अब सरेनी में क्राइम संभालेंगे। एक साथ कोतवाली प्रभारियों के इधर-उधर होने से जिले में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने गुमांवा चौकी के प्रभारी त्रियुगी नारायण मिश्रा को एम्स का चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से सुरेश कुमार यादव को लालगंज कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया गया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा के विवेचना सेल में भेजा गया है। संजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से बछरावां, राजेंद्र कुमार को महराजगंज से खीरों और प्रमोद कुमार को सदर कोतवाली से हटाकर गुमावां चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed