{"_id":"5c670287bdec2256ab4e6ccc","slug":"51550254727-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में महिला का कमरे में लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में महिला का कमरे में लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गांव बसंतखेडा मजरे सिंघौर में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लटकता मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
शारदा (20) पत्नी धर्मेंद्र कोरी की शादी 21 नवंबर 2017 को हुई थी। मौजूदा समय में धर्मेंद्र लोधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी मां विद्यावती पिता सुंदरलाल छोटा भाई जितेंद्र, बहन गुड़िया के साथ उसकी पत्नी शारदा थी। मृतका के ससुर सुंदरलाल ने बताया कि घटना के समय वह गांव के ही नरेंद्र सिंह के यहां राजगीरी का काम कर रहा था।
उसकी पत्नी विद्यावती खेत पर काम कर रही थी। उसका छोटा बेटा जितेंद्र रायबरेली से वापस आकर घर पर सो रहा था। बेटी गुड़िया भी बाहर थी। जब गुड़िया घर पहुंची तो उसने कमरे के अंदर छत से शारदा को लटकता देखा तो उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
मृतका के पिता थाना क्षेत्र सरेनी के गांव सगरापुर निवासी राजू ने बताया कि उसकी बेटी शारदा की बीते छह माह से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। इस घटना से सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके सरोज ने बताया किशव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। यदि किसी के द्वारा तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।