फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जर्जर पुल की रेलिंग तोड़ पलटा ट्रक, आवागम ठप

जर्जर पुल की रेलिंग तोड़ पलटा ट्रक, आवागम ठप

Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
जर्जर पुल की रेलिंग तोड़ पलटा ट्रक, आवागम ठप
शिवगढ़। ब्लॉक क्षेत्र में पड़रिया गांव जाने वाला संपर्क मार्ग पर बना पुल की सुबह रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



ट्रक पलटने से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। यह पुल काफी दिनों से जर्जर है, लेकिन सिंचाई विभाग के अफसर पुल की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। अफसर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। पुल से प्रतिदिन पांच हजार लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन



हैदरगढ़-महराजगंज राज्यमार्ग से पड़रिया गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग स्थित शिवगढ़ ड्रेन का पुल जर्जर है। सुबह मौरंग से लदा ट्रक पुल की एक तरफ की रेलिंग तोड़ता हुआ नाले में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक एवं खलासी बाल-बाल बच गए। मझिगवां प्रधान शत्रोहन सोनी ने बताया कि बरसात के दिनों में आई बाढ़ में पुल की एक दीवार व पुल का एक हिस्सा नीचे तक क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद राहगीर एवं स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से गुजरते है।


जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से बात कर पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया भी दिया था। इतना ही नहीं शिवगढ़ क्षेत्र के जड़ावगंज में गौशाला उद्घाटन में आए मंत्री के सामने भी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने मझिगवां जर्जर पुल की बात रखी थी, लेकिन विडंबना है कि बरसात से लेकर अब तक सिंचाई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी पुल को देखने तक नहीं आया।


पुल के क्षतिग्रस्त होने से झुलिहा, मझिगवां, पहाड़गंज, कटरा, तकिया, जंगलिन, पूरे फकीरे, हिंदूगंज, पड़रिया कोडर सहित करीब 25 गांव के लोगों आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है।



ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही बाईपास बनाकर पुल का निर्माण नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। सिंचाई खंड 28 के एक्सईएन संजय मिश्रा ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच कराकर पुल की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed