{"_id":"5bce17afbdec22696e0e47f9","slug":"51540233135-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की गरमाई सियासत
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा के लापता वाले पोस्टर अब शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में लगा दिए गए हैं। इससे जिले की सियासत और गरमा गई है। पोस्टर लगाने वाले कौन हैं, इसका पता तो अभी नहीं चल पाया है। पर इतना जरूर है कि जिस तरह पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं, उससे जाहिर है कि यह एक साजिश की तहत किया जा रहा है।
इसको लेकर कांग्रेसियों में अंदर ही अंदर उबाल है और उनका गुस्सा सड़क तक पहुंच सकता है। पोस्टर चस्पा किए जाने से शांति व्यवस्था को भी खतरा हो सकता है, लेकिन पुलिस अफसर शायद इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पुलिस अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।
शहर के त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में गांधी आश्रम समेत कई जगहों पर रविवार की देर शाम प्रियंका वाड्रा के लापता पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। रविवार की रात ऊंचाहार, खीरों और शिवगढ़ में भी प्रियंका वाड्रा के लापता होने के पोस्टर लगा दिए गए। प्रियंका गांधी के पोस्टर से रायबरेली की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
चर्चाओं का दौर जारी है कि इस पोस्टर लगाने के पीछे किसका हाथ और उसका क्या मकसद है। पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी इस मामले को लेकर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ सख्ती से नहीं निपटा गया तो इसको लेकर विवाद की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेेखर सिंह ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के पोस्टर चस्पा किए जाने की जानकारी मिली है। मामले को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से इस मामले को देखेगी और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
प्रशासन से की कार्रवाई की मांग : जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के लापता पोस्टर चस्पा किए जाने के पीछे विरोधियों की साजिश है। जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। ऐसे अराजकतत्वों को संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा।