{"_id":"5bb2692c867a557f5742eae9","slug":"51538418988-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों ने दंगल में दिखाए दांव पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों ने दंगल में दिखाए दांव पेंच
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। स्वामी सूर्यप्रबोध परमहंस इंटर कॉलेज अनंगपुरम रालपुर परिसर में दिगंबर अखाड़ा की ओर से दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
पहली कुश्ती डिघिया के पहलवान घनश्याम और इटावा के पहलवान प्रकाश के मध्य हुई, जिसमें घनश्याम ने प्रकाश को पराजित कर जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती पल्टीखेड़ा गांव के पहलवान कैलाश व रायबरेली के पहलवान गुड्डू के बीच हुई।
दोनों ही पहलवानों के बीच करीब 40 मिनट तक रोमांचकारी मुकाबला चला, लेकिन किसी भी पहलवान को सफलता हासिल नहीं हुई। निर्णायकों की ओर से दोनों पहलवानों को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला पूरे बल्दी मजरा सिंघौरतारा के पहलवान वीरेंद्र यादव व देवनई के सत्येंद्र सिंह के बीच हुआ, जिसमें वीरेंद्र यादव विजयी हुए। दंगल से पूर्व काव्य गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बलदेव सिंह सागर, डॉ. रामकिशोर वर्मा, अनिल वर्मा, शिवतोष संघर्षी, सतीश कुमार सिंह आदि ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, निखिल पांडेय, रणधीर सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामप्रताप सिंह, राजेश सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।