{"_id":"5a4d1db54f1c1b0f788b6794","slug":"51515003317-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम कम नहीं, गलन भरी ठंड से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम कम नहीं, गलन भरी ठंड से बेहाल
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का प्रकोप, गलन से छूटी कंपकंपी
रायबरेली। सर्दी का सितम कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी गलन भरी ठंड ने लोगोें को बेहाल कर दिया। इससे लोगों को कंपकंपी छूट आई।
सुबह कोहरे की धुंध छाने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन उससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई और गलन बढ़ गई। शाम होते ही धुंध छा गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हेडलाइट के सहारे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। सुबह 10 बजे कोहरे की धुंध छंट गई, लेकिन आसमान में बदली छाई रही।
ठंड से लोग कांपते दिखे। हर कोई ठिठुर रहा था। लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। पूरे दिन ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन इससे गलन और बढ़ गई। इससे लोगों को कंपकंपी छूट आई। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी सर्दी का असर दिखा। कर्मचारियों ने हीटर व अलाव से सर्दी से बचने का प्रयास किया।