{"_id":"5a4400514f1c1b4e718bba2d","slug":"51514405969-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में जली स्ट्रीट लाइट तो ज्यादा ढीली होगी निकायों की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में जली स्ट्रीट लाइट तो ज्यादा ढीली होगी निकायों की जेब
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
दिन में जली स्ट्रीट लाइट तो ढीली होगी जेब
रायबरेली। अब अगर दिन में स्ट्रीट जलीं तो, पालिका और पंचायतों की जेब ढीली होनी तय है। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले भर में 1600 मीटर लगाए जाएंगे। एक मीटर से करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट लाइटों को जोड़ा जाएगा। स्ट्रीट लाइट में जितनी बिजली खर्च होगी, उसका खाका मीटर में कैद होगा। उसी हिसाब से नगर पालिका और नगर पंचायतों को भुगतान करना होगा। इसके लिए अलग से एलटी लाइन भी बनाई जाएगी। इसका खर्च निकाय वहन करेगी।
नगर पालिका रायबरेली और नगर पंचायतों में सड़कों, मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी है, लेकिन उसमें किसी में मीटर नहीं लगा है। यही नहीं दिन में स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। इससे जहां फिजूल बिजली खर्च हो रही है, वहीं लाइटें भी जल्दी खराब हो जाती थी। इन स्ट्रीट लाइटों में कितनी बिजली खर्च हो रही थी। इसका सही आंकलन न तो निकाय के पास है न ही पावर कॉर्पोरेशन के पास। बिजली की फिजूल खर्ची रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद समेत सभी नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों पर मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
नगर पालिका रायबरेली समेत नगर पंचायत डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, परशदेपुर, नसीराबाद, बछरावां, लालगंज में लगी स्ट्रीट लाइटों में मीटर लगाने के लिए 1600 मीटर लगाने के लिए डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। स्ट्रीट लाइटों के लिए एलटी लाइन बनाने के लिए करीब एक करोड़ का प्रस्ताव अधिशासी अभियंताओं के माध्यम से ईओ को भेजा गया हैं।-पंकज कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन