फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर से निकलिए..लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए

घर से निकलिए..लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए

Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
घर से निकलिए..लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए
आज घर से निकलिए, करिए मतदान
विज्ञापन

रायबरेली। पांच साल बाद आप (वोटर) फिर किंग मेकर हैं। इसलिए आलस छोड़िये और वोट देने घर से निकलिए। चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशियों के साथ-साथ आज आपकी भी परीक्षा होगी। वोट ही हमारा असली हथियार है, जिसके जरिए हम अपनी शहरी सरकार का चयन करेंगे। खुद भी जाएं और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। आपको एक नहीं बल्कि दो-दो चुनाव करने हैं। यह पहला मौका है, जब रायबरेली के मतदाता पहली महिला पालिका अध्यक्ष चुनेंगे। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मताधिकार का इस्तेमाल ही नहीं करना है, बल्कि सोच-समझ कर वोट डालना है। सभासद ऐसा होना चाहिए, जिसमें वार्ड के विकास का जज्बा हो। जो इलाकाई लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ हर वक्त खड़ा रहे। सबसे ज्यादा जरूरी है, उसमें ठेकेदारी की ललक होने के बजाय समाज सेवा की लगन हो। वहीं अध्यक्ष का चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें नगर का व्यक्तित्व झलकता हो। कुछ ऐसा ही मंगलवार को जिले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों ने कहा और सभी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की मतदाताओं से अपील की।

शहर के विकास के लिए करें वोट
आज का दिन लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। यानि हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल जरूर करे। जनता को अपने हक के प्रति गंभीर रहना चाहिए। मतदान में एक-एक वोट कीमती होता है। इसलिए सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। शहर के विकास के लिए वोट करना जरूरी होता है। स्वयं के साथ दूसरों को भी वोट डालने के प्रति जागरूक करें।-संजय कुमार खत्री, डीएम
विज्ञापन


अधिकार को समझें, जरूर डालें वोट
लोकतंत्र में सबको मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। सबका कर्तव्य है कि इस अधिकार को समझे और घर से निकलकर वोट जरूर डाले। आज भी लोग मतदान करने में हिचकिचाते हैं। ऐसा नहीं सोचना चाहिए। इस महान कार्य के लिए हम सबको पीछे नहीं हटना चाहिए। स्वयं के साथ अपने आसपास पड़ोस के लोगों को भी बूथों पर ले जाकर वोट अवश्य डलवाएं।-शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प के साथ करें मतदान
लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सबको मतदान का हिस्सा बनना होगा। सभी मतदान करने का संकल्प के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें। सुबह मतदान में हमें बढ़चढ़कर हिस्सा लें। पूरे जोश और खुशी के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचें। घर के जितने भी सदस्यों की वोट है, उन्हें बूथों तक जरूर पहुंचाएं -डॉ. अल्ताफ हुसैन, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल

अच्छे समाज के लिए करें वोट
अच्छे लोगों को चुनाव में जिताएं, ताकि शहर और नगर पंचायतों का विकास हो सके। सभी को अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा समेत मूलभूत सुविधाएं मिल सके। मतदान करना अपने और समाज के लिए बहुत आवश्यक है। बिना किसी हिचकिचाहट के सभी मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालने जरूर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करें।-डॉ.जीके श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक

सभी वोट जरूर डालें
मतदान ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हर वर्ग को बराबर भागीदारी मिलती है। सब एक साथ होते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को मतदान का हिस्सा बनना चाहिए, ताकि स्वस्थ और विकास कराने वाली शहरी सरकार को मौका मिले। इसलिए आज सभी वोट जरूर डालें। दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।-संतोष मिश्रा, प्राचार्य, सत्यमित्रानंद महाविद्यालय

पहले मतदान, फिर कोई काम
जनता को शहरी सरकार से बहुत उम्मीद होती है, लेकिन मतदान करने से कई लोग कतराते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। सबसे पहले मतदान, फिर कोई काम होना चाहिए। क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद जैसे मुद्दे को दरकिनार कर अच्छे प्रतिनिधि को कार्य करने का मौका दें। सभी आज के दिन वोट जरूर डालें। कोई मतदान से वंचित न रहे। -डॉ. रुदल यादव, प्राचार्य, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय

अच्छे प्रत्याशी का करें चयन
हमारे देश के एक अच्छे नागरिक तभी बन सकते हैं, जब मतदान में हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी हिस्सेदारी होना चाहिए। यह महापर्व है। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। सिर्फ बातों तक ही सीमित हैं। इस बार सभी लोग मतदान करने जरूर जाएं। वोट सभी के लिए कीमती होता है। इसका प्रयोग कर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें।-एसके पांडेय, प्राचार्य, एफजी महाविद्यालय

सुबह सबसे पहले करें मतदान
मतदान करना हर किसी का अधिकार है। इस दिन अवकाश मनाकर घर पर न बैठे। एक अच्छी शहरी सरकार को चुनने के लिए सभी मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। स्वच्छ और कसौटी पर खरा उतरने वाले प्रत्याशी को वोट करें। दावेदार अच्छा होगा तो विकास कार्य भी होंगे। सबकी जरूरतें पूरी होंगी। इसलिए मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।-लक्ष्मीकांत शुक्ला, लीडर ट्रेनर, स्काउट गाइड

मतदान कर बढ़ाएं जिले का गौरव
मतदान ही एक ऐसा शस्त्र है, जिससे हम समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार कर सकते हैं। अपनी आवाज को ऊपर तक पहुंचा सकते हैं। इस बार मौका मिला है कि मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दें। जिले का गौरव प्रदेश ही नहीं, देश में बढ़ाएं। सुबह ही मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर सबस पहले मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।-आरपी शर्मा, निदेशक, एफजीआईईटी

पहले मतदान, फिर घर का कार्य
लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोग सुबह उठकर पहले बूथों पर पहुंचकर वोट डालें और फिर घर का कार्य करें। मतदान करना सभी मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार है। इस महान कार्य के लिए हम सबको पीछे नहीं हटना चाहिए। कुछ लोग आज भी ऐसे हैं, जो वोट डालने को लेकर गंभीर नहीं हैं। सोच बदलें। चुनाव कोई भी हो, मतदान जरूर करना चाहिए।-डॉ. डीके सिंह, सीएमओ

वोट करना बहुत जरूरी
वोट का अधिकार सबको मिला है। इसलिए वोट करना बहुत जरूरी हो गया है। पर आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो वोट की कीमत नहीं समझते हैं। कामकाज में व्यस्त रहते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। लोग वोट डालने के प्रति जागरूक हों और इसकी कीमत समझे। सुबह उठे। कामकाज छोड़कर पहले अपना वोट डालें। दूसरों को भी प्रेरित करें।- डॉ. राजेश प्रजापति, एडीएम वित्त एवं राजस्व


वोट डालने में न करें कंजूसी
वोट का महत्व बहुत होता है। लोग इसका महत्व नहीं समझ पाते और वोट डालने नहीं पहुंचते। वोट डालने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबको हिस्सा लेना चाहिए। सुबह उठें, कामकाज छोड़कर पहले मताधिकार का प्रयोग करें। शहरी सरकार चुनने के लिए घर में सभी सदस्यों के ईमानदार प्रत्याशी को वोट डालें, जो विकास कार्य करा सके।-संतोष डे, इप्टा के रंगकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed