फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   68 लाख बकाये पर 148 उपभोक्ताओं को नोटिस

68 लाख बकाये पर 148 उपभोक्ताओं को नोटिस

Fri, 27 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
68 लाख बकाये पर 148 उपभोक्ताओं को नोटिस
68 लाख बकाये पर 148 उपभोक्ताओं को नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज के एक्सईएन पीके सिंह ने चेतावनी के बावजूद बिजली का बिल नहीं जमा करने वाले 148 उपभोक्ताओं से तहसील प्रशासन राजस्व वसूली करेगा। इसके लिए लालगंज तहसील प्रशासन को धारा पांच (तहसील से वसूली) का नोटिस तहसील को भेज दिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 148 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके ऊपर करीब 68 लाख रुपया बिजली का बिल बकाया है। कई बार चेतावनी के बाद भी यह लोग बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले इन लोगों को धारा तीन (बकाया राजस्व जमा करने) का नोटिस भेजा गया था। फिर भी बिल जमा नहीं होने पर गुरुवार को इन सभी उपभोक्ताओं से वसूली करने के लिए तहसील प्रशासन को धारा पांच का नोटिस भेज दिया गया है। अब इन उपभोक्ताओं से तहसील प्रशासन राजस्व वसूली करेगा। इसके अलावा खीरों विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 18, सेमरी में 14 और सरेनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर करीब आठ लाख रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed