{"_id":"598ca3914f1c1bed128b474c","slug":"51502389137-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज की खातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा निवासी रियाज अहमद ने अपनी पुत्री परवीन बानो (22) वर्ष की शादी 20 मई को अब्दुल मजीद निवासी कस्बा महराजगंज के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। कई बार तो उसके साथ मारपीट की गई।पिता का आरोप है कि बुधवार रात धोखे से बेटी को पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति अब्दुल मजीद, देवर अब्दुल सजीत, हसीना तथा चीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। सभी नामजदों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।