{"_id":"6a3eca67028d959dae01dbe7","slug":"515-areas-marked-as-high-risk-polio-drops-to-be-administered-tomorrow-raebareli-news-c-101-1-slko1033-161298-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 515 क्षेत्र हाई रिस्क चिह्नित, कल पिलाई जाएंगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 515 क्षेत्र हाई रिस्क चिह्नित, कल पिलाई जाएंगी पोलियो खुराक
Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून को चलेगा। इस बार जिले में 3,67,432 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के 515 क्षेत्रों को हाई रिस्क में चिह्नित किया गया है। इसके लिए 1672 बूथों पर 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 29 जून से तीन जुलाई तक घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाएंगी।
एसीएमओ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अभियान के सुचारू संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर-घर भ्रमण के लिए 1167 टीमें बनाई हैं। इसके अलावा 31 ट्रांजिट टीमें, 38 मोबाइल टीमें और 337 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। 515 क्षेत्रों को हाई रिस्क के रूप में चिह्नित किया गया है। छह जुलाई को स्पेशल एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
बूथ दिवस पर सभी प्राइमरी विद्यालय खुले रहेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से सभी संबंधित विभागों को सहयोग के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त ब्लॉकों पर पर्याप्त मात्रा में पोलियो वैक्सीन और अन्य लॉजिस्टिक्स उपलब्ध करा दिए गए है। टीम को शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों की टीमें भी बूथों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा करेंगी।