{"_id":"5966797f4f1c1b60608b46d1","slug":"51499887999-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में गिरने से होमगार्ड की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे में गिरने से होमगार्ड की मौत
सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली के करहिया चौकी में तैनात होमगार्ड की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। कान्हपुर निवासी सुभाष चंद उपाध्याय (46) पुत्र रामरतन उपाध्याय को जुलाई में ही करहिया चौकी में तैनात किया गया था। रात्रि ड्यूटी के बाद बुधवार सुबह लगभग 4 बजे वह नित्यक्रिया करने गया था। चौकी के समीप एक गड्ढे में उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी बीएन शुक्ला ने बताया कि भोर में लगभग चार बजे गश्त से लौटने के बाद होमगार्ड से कुशलता की जानकारी ली गयी। इसके बाद सोने चले गए। सुबह होमगार्ड की साइकिल खड़ी थी और होमगार्ड नहीं दिखाई पड़ा तो तलाश की जा रही थी। चौकी के समीप गड्ढे में उसकी लाश पाई गई। घटना की तहरीर मृतक के भाई रोहित उपाध्याय ने दी है। शव का पीएम कराया जा रहा है। ब्यूरो