{"_id":"62b0b0346e6a2d0648401c34","slug":"500-rupees-will-have-to-be-paid-in-each-subject-for-scrutiny-raibaraily-news-lko636076219","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रूटनी के लिए हर विषय में देना होगा 500 रुपये शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रूटनी के लिए हर विषय में देना होगा 500 रुपये शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आ चुका है। अगर परीक्षाफल से कोई परीक्षार्थी असंतुष्ट है तो वह स्क्रूटनी करवा सकता है। परीक्षार्थियों को इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसकी अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के हर प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) शुल्क देना होगा। लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए भी अलग-अलग शुल्क देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।
डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन भरे सन्निरीक्षा आवेदन का विवरण डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से 12 जुलाई तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। बिना ऑनलाइन के सीधे भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। निर्धारित तिथि के बाद जमा चालान के साथ भेजे गए आवेदन पत्रों पर भी विचार नहीं होगा।