{"_id":"5f84b0e28ebc3ea3736f32be","slug":"50-people-corona-positive-raibaraily-news-lko5449320175","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को कोरोना संकमित 50 लोग मिले हैं। जिन्हें एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 129 लोग स्वस्थ होने के बाद घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जिले में करीब 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें एंटीजन जांच में 30 लोग और केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित मिले हैं।
उन्होंने बताया कि खीरों क्षेत्र के पाहों में चार और हरचंदपुर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कोडर, गौरा, पूरे बसंत सिंह, अहियारायपुर, चौरासी मोहल्ला डलमऊ, शमशेरगंज, मलिकमऊ कॉलोनी, शक्तीनगर, सनही, गरौली, जेल रोड, बेलीगंज, लोधवामऊ में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने के लिए करीब 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें शहरी क्षेत्र में करीब दो हजार लोगों की जांच की गई।
एनएचएम के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में टीमों ने पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की है। लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स भी दिए गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि शहर के रतापुर, अलीमिया कॉलोनी, सत्य नगर, निराला नगर, आचार्य द्विवेदी नगर सहित अन्य मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का काम किया गया है।
लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि सोमवार को 48 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेलहनी गांव में सोमवार को शिविर लगाकर 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सीएचसी में आठ लोगों की एंटीजन जांच की गई है। जांच में सभी निगेटिव पाए गए हैं।