फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 beds will be reserved in the district hospital

Raebareli News: जिला अस्पताल में आरक्षित होंगे 50 बेड

Fri, 09 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 09 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
50 beds will be reserved in the district hospital
रायबरेली। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद किसी आपात स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इमरजेंसी वार्ड के बगल में 10 बेड और पुराने महिला अस्पताल में 40 बेड आरक्षित कराए जाएंगे। अस्पताल में दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त कराए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई और बृहस्पतिवार को ड्रोन हमले को देखते हुए जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हो रहा है। बुधवार को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी देने पर रोक लगाने के साथ ही सीएचसी स्तर पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू रखने के साथ ही चिकित्सकों व पर्याप्त स्टाफ की तैनाती के आदेश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में अन्य जरूरी बंदोबस्त को पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना काल में पुराने महिला अस्पताल के भवन में कोविड वार्ड बनाया गया था। अब उसे आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के बगल में भी 10 बेड का वार्ड पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर वार्ड में मरीजों को भर्ती कराने का काम शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल में दवाओं सहित अन्य बंदोबस्त को भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आपात स्थिति आने पर इलाज में किसी भी स्तर पर समस्याओं का सामना न करना पड़े।



आपात स्थिति को लेकर तैयारी पूरी : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर सभी वार्डों में बेडों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। स्टोर में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध है। इसके अलावा अलग से 50 से अधिक बेड तैयार कराए जाएंगे। दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। जरूरत होने पर एडवांस में दवाओं की व्यवस्था करा ली जाएगी। इलाज में किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed