फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   46 people were bitten by stray dogs

Raebareli News: आवारा कुत्तों ने 46 लोगों को काटा

Tue, 13 Jan 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 13 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
46 people were bitten by stray dogs
रायबरेली। जिले में कुत्तों ने 46 और लोगों को शिकार बना लिया। सोमवार को जिला अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वेनम) की पहली डोज लगवाने के लिए मरीज पहुंचे। ओपीडी व इंजेक्शन कक्ष में एआरवी लगवाने के लिए दोपहर दो बजे तक भीड़ रही। दिनभर नए व पुराने मरीजों को मिलाकर करीब 185 से अधिक लोगाें ने एआरवी लगवाई।
विज्ञापन


गर्मी में कुत्ते हिंसक थे, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद भी कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में 46 से अधिक नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। इसमें शिवा (30), गौरी (2), अब्दुल कलाम (58), जयशंकर (73), फरहान (10), बासदेव (62), जय निर्मल (16), प्रेमलता (50), अनमोल (10) आदि लोग कुत्तों के हमले में जख्मी होने के बाद एआरवी लगवाने अस्पताल पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को एआरवी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




72 घंटे में लगवा लें एआरवी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया हो तो उसे 72 घंटे के भीतर वैक्सीन की डोज अवश्य ले लेनी चाहिए। कुत्ता काटने वाले स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डिटॉल से अच्छे से धोकर साफ जरूर कर लें। उसके तुरंत बाद रैबीज की वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed