{"_id":"5bd0bf70bdec221e2f5b5828","slug":"41540407152-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया। शरद पूर्णिमा के एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर डेरा डाल दिया था।
रात्रि में मंदिरों में ढोल मजीरों की धुन में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए। तड़के श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक घाटों पर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही।
शरद पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालु हैदरगढ़, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, महराजगंज, बछरावां सहित अन्य क्षेत्रों से निजी वाहन एवं प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर पहुंचे। पथवारी घाट, सड़क घाट, रानीजी का शिवाला घाट, पक्का घाट और संकट मोचन घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।