{"_id":"5b8444c542c792466578c306","slug":"41535395013-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी में दो बच्चे डूूबे, गोताखोरों ने खोजा, नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी में दो बच्चे डूूबे, गोताखोरों ने खोजा, नहीं लगा पता
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को सई नदी में दो बच्चे डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन कराई, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सका। मौके से पुलिस ने चप्पल और कपड़े बरामद किए हैं।
खास बात ये है कि अभी तक नदी में डूबे इन बच्चों के परिवारीजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। कोई भी ऐसा व्यक्ति पुलिस के पास नहीं पहुंचा कि नदी में डूबे बच्चे उनके हैं। पुलिस नदी में जाल डलवाकर बच्चों की खोजबीन करा रही है।
यूपी हंड्रेड को रविवार को दोपहर में सूचना दी गई कि भदोखर थाना क्षेत्र में शहीद स्मारक के पास सई नदी में दो बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसओ जीडी शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों के माध्यम से नदी में खोजबीन कराई, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सका। एसओ का कहना है कि मौके से प्राइमरी स्कूल की ड्रेस वाले कपड़े, जूते, चप्पल मिली है।
विज्ञापन
एसओ का कहना है कि जूते के हिसाब से लग रहा है कि एक बच्चे की उम्र करीब सात वर्ष है, जबकि चप्पल देखकर लग रहा है कि एक बच्चे की उम्र 13 वर्ष है। एसओ ने कहा कि नदी में डूबे बच्चों के परिवारीजनों के बारे में भी जानकारी नहीं हो पाई है। सई नदी में कई स्थानों पर जाल डलवाकर बच्चों की खोजबीन कराई जा रही है।