{"_id":"5b464e1f4f1c1bbf248b5edd","slug":"41531334175-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रदेव ने दिया दगा, आसमान में उमड़-घुमड़कर छंटे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रदेव ने दिया दगा, आसमान में उमड़-घुमड़कर छंटे बादल
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले बादल भी दे गए दगा, बिन बरसे उड़े
रायबरेली। काले बादल एक बार फिर दगा दे गए। बुधवार शाम को बादलों की चहलकदमी एकाएक बढ़ने से लोग भी आसमान की ओर से बारिश की आस लगाकर टकटकी लगाते रह गए और बादल बिना बारिश के ही उड़ गए। ऐसे में लोगों को फिर से मायूसी हाथ लगी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
आधा आषाढ़ माह बीतने वाला है। मानसून आए भी 15 दिन हो चुके हैं। लोग अब तक बारिश का इंतजार ही कर रहे हैं। बारिश न होने से गर्मी व उमस से सभी का बुरा हाल है।
धूप के तेवर भी कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार सुबह 9 बजे भी तल्ख धूप ने परेशान किया। हालांकि हवा चलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
देर शाम अचानक आसमान में काले बादलों की आहट से हर कोई खुश दिखा। लोगों को लगा कि अब तो अरमानों की बारिश होकर रहेगी। लेकिन बादल दगा देकर बिना बरसे ही उड़ गए। इससे बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी।