{"_id":"5a720c904f1c1bf17b8b4b9d","slug":"41517423760-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील भवन में चल रही कोचिंग, आरडीए बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील भवन में चल रही कोचिंग, आरडीए बेखबर
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सील भवन में चल रही कोचिंग, अधिकारी बेखबर
रायबरेली। अधिकारियों की मिलीभगत से सील किए गए भवनों का भी धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। आरडीए की ओर से 23 जनवरी को जेल रोड स्थित सील किए गए भवन में अभी भी बकायदा कोचिंग चल रही है।
इसके अलावा लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास सीलिंग और नोटिस के बाद भी कई भवनों में काम चल रहा है। आरडीए के इंजीनियर और अधिकारी इस मनमानी को लेकर बेखबर हैं।
जेल रोड पर आवास का नक्शा पास कराकर कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। डीएम के आदेश पर बीती 23 जनवरी को आरडीए के जेई पीसी श्रीवास्तव की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया था।
विज्ञापन
जेई ने सीलिंग में औपचारिकता की। यहां काफी विरोध भी हुआ था। भवन की दूसरी मंजिल पर अभी भी कोचिंग चल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सीलिंग के बाद भी अवैध भवनों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है।
साथ ही सील तोड़कर कई भवनों में फिनिशिंग का काम भी चल रहा है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय का कहना है कि सील तोड़ने की सूचना मिलने पर एफआईआर की जाती है। मामले में जांच कराकर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
जेल रोड स्थित सील भवन में कोचिंग संचालन की जानकारी मिली है। मामले में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जेई से भी मामले में पूछताछ कर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई होगी।
एके राय, अधिशासी अभियंता, आरडीए