फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर

हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर

Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर
कुएं में गिरी गाय को निकाला
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के कुटी मोहल्ले में बुलाकेश्वर मंदिर के पीछे रविवार को एक निष्प्रयोज्य कुएं में गाय गिर गई। जानकारी होने पर इलाकाई हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने मिलकर उसे सकुशल बाहर निकाला। कुटी मोहल्ले में बुलाकेश्वर मंदिर के पीछे एक बेकार कुआं है, जिसमें सुबह करीब 7 बजे एक गाय गिर गई। कई घंटे बाद दोपहर में लोगों को इसकी जानकारी हुई तो कस्बे के राम मोहन साहू, रमजान अली, बरकत, राजकुमार उर्फ भल्लू, नितेश, राजेश, संतोष सहित काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। सभी ने मिलकर कुएं में कराह रही गाय को रस्सी के सहारे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कस्बे वासियों की सूचना पर डायल 100 ने भी पहुंचकर गाय को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed