फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कठगर लाइन में फॉल्ट, एक लाख उपभोक्ता बेहाल

कठगर लाइन में फॉल्ट, एक लाख उपभोक्ता बेहाल

Sat, 11 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कठगर लाइन में फॉल्ट, एक लाख उपभोक्ता बेहाल
कठगर लाइन में फॉल्ट, एक लाख लोग बेहाल
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ से कठगर के लिए बनी नव निर्मित लाइन में फॉल्ट आने से गुरुवार रात करीब एक लाख आबादी अंधेरे में रही। शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंदिरा नगर की पुरानी लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। रात भर बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन में 20 दिन में 10 बार खराबी आ चुकी है। कभी इंसुलेटर तो कभी ब्रेकर खराब हो जाता है।

विद्युत उपकेंद्र कठगर को जोड़ने के लिए डलमऊ ट्रांसमिशन से जोड़ने के लिए नई लाइन बनाई गई है। निर्माण में जमकर मनमानी की गई। यही वजह है कि जब से लाइन चार्ज हुई, तब से करीब 10 बार खराबी आ चुकी है। अब तक करीब 15 इंसुलेटर बदले जा चुके हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति सही सलामत लोगों को नहीं मिल रही है। गुरुवार रात लाइन में फॉल्ट आने से एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र से करीब 15 हजार उपभोक्ता हैं, जबकि आबादी करीब एक लाख के आसपास है। रात में बिजली नहीं आने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। दोपहर 12 बजे इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र से गई पुरानी लाइन से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। उधर, एक्सईएन घनश्याम ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आ गया है। फॉल्ट खोजा जा रहा है। इंदिरा नगर से गई पुरानी लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed