फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पीआरडी जवानों ने धरना देकर मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

पीआरडी जवानों ने धरना देकर मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने धरना देकर मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा
पीआरडी जवानों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा
विज्ञापन

रायबरेली। पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को विकास भवन में धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि पीआरडी जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ऐसा न होने पर लखनऊ तक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि जवानों की समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वक्ताओं ने कहा कि जवानों की ड्यूटी उत्तराखंड की तरह एक साथ लगाई जाए। सभी ने समान कार्य का समान वेतन दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, हरिकेश श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों की समस्याओं का हो निस्तारण
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि डीआईओएस दफ्तर में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार तिवारी ने कहा कि किसी भी दशा में शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य पर हुए प्राण घातक हमले की निंदा की। प्रदेश संगठन के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा है कि शिक्षकों की अनेक समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र वर्मा, सीतापुर से आए शिक्षक सदस्य सत्य प्रकाश मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल, जिला मंत्री धर्मेश नारायण दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं, तो आत्मदाह करेंगे शिक्षक
रायबरेली। शिक्षक हितों को लेकर डीआईओएस दफ्तर में बुधवार को भी कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का आमरण अनशन नवें दिन जारी रहा। मोर्चा अध्यक्ष समी उल्ला खां, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, अशोक कुमार बाजपेयी, रामअकबाल सिंह ने कहा कि यदि शिक्षकों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया और डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 14 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed