{"_id":"598f46674f1c1bfe538b47e9","slug":"41502561895-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने तीस बकाएदार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने तीस बकाएदार पर
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह 30 बकाएदार पर दर्ज कराएं केस
रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित वितरण खंड द्वितीय ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने एसडीओ और अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। राजस्व वसूली पर जोर दिया। अधीक्षण अभियंता ने साफ कहा कि 80 फीसदी उपभोक्ताओं के बिल बनने चाहिए और 90 फीसदी बिलिंग होनी चाहिए। प्रत्येक अवर अभियंता को हर महीने 30 मुकदमा दर्ज कराया जाना है।
इस कार्य में यदि कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा करता है कि तत्काल उसके कनेक्शन काट दिए जाएं। यदि कोई दुबारा कनेक्शन जुड़ा मिले तो उसके खिलाफ 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रत्येक अवर अभियंता को हर महीने 30 मुकदमा दर्ज कराया जाना है। एसडीओ और अवर अभियंता की मॉनीटरिंग एक्सईएन करेंगे। एक्सईएन अशोक कुमार दोहरे ने कहा कि यदि कोई अभियंता किसी प्रकार का राजनीतिक दबाब बनाता है तो इसकी जानकारी उन्हें हरहाल में दी जाए। इस मौके पर एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन यादव के अलावा अवर अभियंता शंभूनाथ, एसके प्रजापति, एमए मंशूरी आदि मौजूद रहे।