{"_id":"597e1c514f1c1be92d8b4726","slug":"41501437009-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख बकाये पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख बकाये पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे
रायबरेली। कई बार चेतावनी के बाद भी बिजली का बकाया बिल नहीं जमा करने वाले 40 उपभोक्ताओं के रविवार को कनेक्शन काट दिए गए। प्रत्येक उपभोक्ता का 50 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बकाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन विवेक खन्ना के निर्देश पर सलोन एसडीओ प्रशांत गुप्ता की अगुवाई में छतोह, डीह, सलोन में अभियान चलाया गया है। एसडीओ ने बताया कि 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं का 23 लाख 38 हजार रुपया बकाया है। बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान से लोगों में हड़कंप रहा। इस मौके पर डीह के अवर अभियंता सौरभ यादव, सलोन के अरविंद सिंह और छतोह के जीशान अंसारी मौजूद रहे।