फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जमीन महिला की और दूसरे को दे

जमीन महिला की और दूसरे को दे

Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जमीन महिला की और दूसरे को दे
जमीन महिला की और दूसरे को दे दिया 15 लाख का मुआवजा
विज्ञापन

रायबरेली। जमीन अधिग्रहण के नाम पर दिए जाने वाले मुआवजे के नाम पर खेल किया जा रहा है। एक महिला की जमीन तो अधिग्रहण कर ली गई, लेकिन मुआवजा दूसरे को दे दिया गया। महिला मुआवजा पाने के लिए इधर-इधर भटक रही है, लेकिन उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायत पर जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने मामले के जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शहर के बड़ा घोसियाना मलिकमऊ रोड की रहने वाली रीता गुप्ता पत्नी अशोक कुमार गुप्ता ने जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को पत्र देकर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली-सुल्तानपुर पर अंबेडकनगर के पास चौैड़ीकरण के लिए उसकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। मुआवजे के लिए उसे नोटिस मिला था। उसे 15 लाख का मुआवजा मिलना था। उसे मुआवजा न देकर दूसरे व्यक्ति को मुआवजा दे दिया गया। इसमें भूमि अध्याप्ति विभाग के अफसर भी शामिल रहे। अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उसका मुआवजा नहीं मिल रहा है। महिला का कहना है कि प्रभारी मंत्री ने डीएम को मामले दिखवाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed