{"_id":"59554bff4f1c1b9a168b4813","slug":"41498762239-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर बन गया भवन, जल निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर बन गया भवन, जल निकासी ठप
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले पर बन गया भवन, जल निकासी ठप
- बरसात के समय पटेल नगर मोहल्ले के घरों में भर जाता पानी
- लोगों ने नगर पालिका के अफसरों पर लगाया मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शहर के पटेल नगर मोहल्ले में नगर पालिका के अधिकारियों की सांठगांठ से नाले के ऊपर भवन का निर्माण हो गया। जब से भवन का निर्माण हुआ, तब से नाले की सफाई नहीं हुई है। यह कोई एक नाला नहीं है। शहर के 20 से ज्यादा नाले ऐसे हैं, जिन पर किसी न किसी ने कब्जा कर रखा है। नाले पर कब्जा है तो सफाई कैसे होगी। नागरिकों ने नगर पालिका के अधिकारियों और जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अन्य नालों की तरह पटेल नगर का नाला पूरी तरह पटा होने के कारण बरसात के समय उफना जाता है और गंदा पानी आसपास के घरों में घुसने लगता है।
गायत्री नगर से निकला नाला आईटीआई, पटेल नगर, मीरगंज होते हुए सई नदी में जाकर मिलता है। पटेल नगर में एक व्यक्ति ने नाले के ऊपर तक भवन का निर्माण करा लिया है। इतना ही नहीं भवन के दोनों तरफ नाले पर लोहे की ग्रिल लगा दी गई, जिससे अंदर घुसकर भी सफाई नहीं हो सकती है। जल निकासी नहीं होने से नाले का पानी मकानों के अगल-बगल भरा रहता है। हालत यह हो गई है कि मोहल्ले में पानी भरा होने के चलते लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। बारिश में यही पानी घरों में भर जाता है।
गंदगी की वजह से मच्छरों की भरमार है। मोहल्ले की आबादी करीब पांच हजार है। लोग संक्रामक बीमारियों से परेशान हैं। मोहल्ले के अविनाश प्रसाद, अभिषेक शर्मा, सत्येंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, केके गुप्ता, दीपू, नरेंद्र, शैलेंद्र मौर्य, मुन्ना यादव, रोहित तिवारी, आशुतोष, हनुमान लोधी ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों और डीएम से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि यदि नाले की सफाई नहीं हुई तो डीएम दफ्तर का घेराव किया जाएगा। वहीं पालिका के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।