{"_id":"5942d9c04f1c1ba2558b4582","slug":"41497553344-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। कहा कि इसमें कई तरह के बदलाव होने चाहिए। जीएसटी से आम व्यापारी परेशान है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि इसे लागू कर दिया गया तो छोटा एवं मझोला व्यापारी कारोबार छोड़कर घर बैठ जाएगा। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और संसोधन की मांग की।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल कसौधन, प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, राजनरायन अग्रहरि, धर्मेंद्र वर्मा, खलील अहमद आदि जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन दिया।
इनसेट
किसानों के हक में उठाई आवाज
रायबरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। अपना दल के जिलाध्यक्ष दल बहादुर पटेल, महामंत्री हमदान अहमद, लक्ष्मीनारायण पटेल आदि ने 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का अहित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। महाराष्ट में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है और यूपी में कर्जमाफी का मामला टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानाें के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
भाकियू का चिंतन शिविर हरिद्वार में लगेगा
रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने विकास भवन में बैठक की और किसानों के उत्पीड़न और उनकी समस्याओं को लेकर देश और प्रदेश की सरकारों को घेरा। जिलाध्यक्ष मुरलीमनोहर अग्रहरि ने कहा कि देश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन उनको कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का चिंतन शिविर उत्तराखंड के हरिद्वार में लगेगा। बैठक में एमपी में किसानों की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट
छात्र हितों के लिए काम करेगा अभाविप
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें छात्र हितों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला संयोजक अंकुर गुप्ता ने कहा कि छात्र हितों के लिए विद्यार्थी परिषद हर तरह का संघर्ष करेगा। कहा कि 21 जून से 24 जून तक गोंडा में प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। इसमें यहां से 15 छात्र, पांच छात्राएं और तीन शिक्षक जाएंगे। इस मौके पर सारिका मिश्रा, शुभम पाठक, जुगुल किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इनसेट
अनुदेशकों की भर्ती पर लगी रोक हटे
रायबरेली। प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा समिति की बैठक गुरुवार को हाथी पार्क में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती पर रोक लगाई गई, जिसे हटाया जाए। इस मांग को लेकर 17 जून को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है। जिला सचिव सुशील सोनकर ने कहा कि धरना और आमरण अनशन में सभी से चलने से चलने का आह्वान किया। बैठक में पीएन शुक्ला, अजय यादव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।