{"_id":"e193cf16b88776ac71281148a66dd73e","slug":"385-teachers-distributed-the-appointment-letters-now-stays-on-joining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"385 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब जॉइनिंग पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
385 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब जॉइनिंग पर लगाई रोक
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के 385 शिक्षकों को 21 सितंबर को नियुक्ति पत्र देने के बाद मंगलवार को जॉइनिंग पर रोक लगा दी गई।
बीएसए का कहना है कि 21 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के कारण इस संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मार्ग दर्शन मांगा है।
जुलाई 2014 से पूर्व माध्यमिक स्कूलों मेें विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। काउंसलिंग पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
बाद में शासन ने 21 सितंबर तक नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए। शासन के आदेश पर बीएसए ने 21 सितंबर की शाम को 385 विज्ञान व गणित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बंटवा दिए।
जबकि इसी दिन राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इस पर मंगलवार को शिक्षकों को स्कूलों में जॉइन कराने से मना कर दिया गया।