{"_id":"684736136ebbc62f1a08487c","slug":"385-patients-were-referred-in-nine-days-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134759-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौ दिन में 385 मरीज कर दिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौ दिन में 385 मरीज कर दिए रेफर
Tue, 10 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी लाइन।
रायबरेली। ऊषा देवी सोमवार को अपने डेढ़ साल के बच्चे का इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंचीं तो डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। 27 साल के अंकित को बेलाभेला सीएचसी तो 55 साल के रघुनाथ को डीह सीएचसी से रेफर कर दिया गया। लालगंज से 35 साल के सुंदर, 50 साल के त्रिभुवन को भी जिला अस्पताल भेजा गया।
ये तो नमूने मात्र हैं। मात्र नौ दिन में सीएचसी से 385 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोगियों को बाजार से दवाएं लिखने पर पाबंदी के बाद डॉक्टरों ने रेफर का खेल शुरू कर दिया है। एक दिन में 62 मरीज तक रेफर किए गए हैं।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाजार की दवाएं लिखकर मोटी कमाई करने वाले डॉक्टरों की करतूत उजागर करने के लिए अमर उजाला ने अभियान शुरू किया है। लालगंज, नसीराबाद, सलोन सहित कई सीएचसी में डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को बाजार की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों की सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
ऐसे में डॉक्टरों ने मरीजों को तेजी से जिला अस्पताल रेफर करना शुरू कर दिया है। तमाम ऐसे मरीज रेफर किए गए, जिनका इलाज सीएचसी पर आसानी से हो सकता था।
सीएचसी से रेफर हुए मरीज
तिथि जिला अस्पताल पहुंचे रोगी
1 जून 38
2 जून 53
3 जून 41
4 जून 40
5 जून 50
6 जून 40
7 जून 62
8 जून 40
9 जून (चार बजे तक) 21
सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर सामान्य मरीजों का इलाज सीएचसी स्तर पर ही कराने के आदेश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को ही जिला अस्पताल भेजने के निर्देश हैं। मनमानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नवीन चंद्रा, सीएमओ रायबरेली