फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   38 corona infected, including the inspector of Munshiganj post

मुंशीगंज चौकी के दरोगा समेत 38 कोरोना संक्रमित

Tue, 01 Sep 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
38 corona infected, including the inspector of Munshiganj post
रायबरेली। जिले में मंगलवार को मुंशीगंज चौकी में तैनात दरोगा समेत 38 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जिले में अब तक 1,545 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1,070 लोग ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। जिले के एल-1 और एल-2 के अलावा लखनऊ और बाराबंकी के एल-2 अस्पताल में 434 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। 77 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में मंगलवार को 38 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शहर के मुंशीगंज स्थित चौकी में तैनात एक दरोगा भी संक्रमित मिला हैं। लालगंज कोतवाली, पुलिस लाइंस में भी संक्रमित मिले हैं। एनटीपीसी ऊंचाहार, इंदिरा नगर में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा सैय्यद राजन, नवाबगंज, नेहरू नगर, सूरजूपुर, कुबना, नीमटीकर, जिला अस्पताल, बालापुर, बछरावां, गल्लामंडी, सरेनी, सत्य नगर, विकास नगर, टिकरिया, शहजादे कोठी, प्रगतिपुरम में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1545 पॉजिटिव मरीजों में से 1070 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 434 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। 77 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मंगलवार को आए मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खीरों में ऐंधी में तैनात सफाई कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह उन्नाव जिले के गौरा का रहने वाला है। उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ऊंचाहार सीएचसी में हुई जांच में आशा बहू संक्रमित मिली हैं। 31 लोगों की जांच में बिक़ई गांव की आशा बहू के अलावा पचखरा के युवक व अरखा गांव की महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को एल-1 अस्पताल भेजा गया है। जगतपुर सीएचसी में 30 लोगों की जांच में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों को भी रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेठी जिले के बहादरपुर ब्लॉक के बादे सिंह गांव में कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव को सील किया गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। कानूनगो राजकुमार, अनुराग तिवारी, जितेंद यादव आदि ने गांव पहुंचकर गांव के रास्तों को सील करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed