फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   38 accountants given no work, no pay notice

38 लेखपालों को थमाया नो वर्क, नो पे का नोटिस

Sun, 22 Dec 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
38 accountants given no work, no pay notice
रायबरेली। हड़ताल की जिद पर अड़े लेखपालों पर सख्ती जारी है। ऊंचाहार तहसील के 38 लेखपालों को नो-वर्क, नो-पे का नोटिस थमाया गया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर लेखपाल हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

इससे तहसील का कामकाज प्रभावित है। इस मामले में पहले तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष शंकरलाल पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। उसके बाद संगठन के महासचिव विनोद कुमार मौर्य को भी निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद हड़ताल जारी रखने के कारण शनिवार को तहसील के 38 लेखपालों को नो-वर्क नो-पे का नोटिस दिया गया है। एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने बताया कि सभी हड़ताली लेखपालों को तत्काल काम पर लौट आने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा कार्रवाई के लिए उच्चा अधिकारियों को लिखापढ़ी की जाएगी। लेखपालों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। लेखपालों के कामकाज को निपटने के लिए संग्रह अमीनों को लगाया गया है।
एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने बताया कि ऊंचाहार तहसील के सभी 10 संग्रह अमीनों को काम में लगाया गया है। तहसीलदार अभिनव पाठक के नेतृत्व में अमीन गांव जाकर अलाव व कंबल वितरण के काम को निपटा रहे है।

क्षेत्र के प्रमुख बाजारों उमरन, जमुनापुर चौराहा, बाबूगंज, लक्ष्मीगंज आदि स्थानों पर अलाव जलाया गया है। आम जनता के आय, जाती, निवास प्रमाण पत्रों के निस्तारण का काम राजस्व निरीक्षकों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed